The news is by your side.

एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जनसंख्या सर्वेक्षण

अयोध्या। श्री रामफेर शिवफेर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने जनसंख्या सर्वेक्षण किया। स्वयंसेवक ग्राम निमड़ी और वहां के निवासियों से व्यक्तिगत तौर पर अभियान से सम्बंधित जानकारी दी। तृतीय व चर्तुथ इकाई द्वारा बेलनाभारी, दुलार का पुरवा का सर्वेक्षण पूरा करने के बाद चारों इकाईयां शिविर स्थल पर लौटीं और अपने अनुभवों को साझा किया। भोजन सत्र के बाद जिला मुख्यालय के अग्निशमन प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह स्वयंसेवकों को आग से सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने की दशा में तत्काल मोबाइल नम्बर 101 पर सूचना दें जिससे अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग र काबू पा सके। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरनाथ यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी डी.वी.पी. पाल, गणेश पाल, रजनीश कुमार त्रिपाठी, डॉ. रजनी शुक्ला, रणविजय, राजितराम, शक्ति यादव, अनिल यादव, नीलम यादव, अमिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ मेला परिसर का लिया जायजा

Comments are closed.