कृषि विवि में अब बिना मिट्टी के होगी फसल की पैदावार 

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-कृषि विवि भ्रमण पर पहुंचे कृषि मंत्री शाही, बकरियों से नस्ल सुधार के लिए दिया पैरावेट

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बुधवार को दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गेट नंबर एक पर स्थित हाइड्रोपोनिक यूनिट का उद्घाटन किया। इसी क्रम में उन्होंने बकरियों एवं बकरों के नस्ल सुधार हेतु पैरावेट (पशु मित्र) उपलब्ध कराया। भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री प्राकृतिक प्रक्षेत्र, अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा मैदान सहित विभिन्न महाविद्यालयों का भी भ्रमण किया। इस दौरान विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों से कृषि मंत्री को अवगत कराया।

इस दौरान कृषि मंत्री शाही ने कहा कि अब कृषि विवि में हाइड्रोपोनिक यूनिट से बिना मिट्टी के पानी में पौधों को उगाया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में पौधों के जड़ एवं अंकुर वृद्धि के लिए पोषक तत्वों से भरपूर पानी का प्रयोग किया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस विधि का प्रयोग कर किसान अपनी जरूरत के अनुसार फसल उगा सकते हैं। खेती के लिए हाइड्रोपोनिक विधि का प्रयोग रेगिस्तान, सूखे क्षेत्र, छतों व किसी भी पर्यावरण में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस विधि के बारे में अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है।

इसी क्रम में कृषि मंत्री शाही पशुपालन महाविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विवि दवारा उत्पादित उत्तम नस्ल की बरबरी, सिरोही एवं जमुनापारी नस्ल के बकरों एवं अतिहिमीकृत वीर्य क्षेत्र के बकरियों के नस्ल के सुधार हेतु पैरावेट (पशु मित्र) उपलब्ध कराया। इसी क्रम में कृषि मंत्री परिसर स्थित प्राकृतिक प्रक्षेत्र पहुंचे जहां धान की तैयार फसल को देखा। बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के बाद इतनी अधिक मात्रा में पैदावार फसल पर उन्होंने कुलपति के कार्यों की जमकर सराहना की। कृषि मंत्री ने विभिन्न महाविद्यालयों का भी दौरा कर छात्रों से बातचीत की। मंत्री के भ्रमण के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह सहित समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक मौके पर मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya