दिल्ली से आए एक ही परिवार के नौ हुए संक्रमित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सक्रिय मरीजों की तादाद हुई 81,5 की छुट्टी

अयोध्या। कोरोना को लेकर अव्वल देश की राजधानी दिल्ली से जनपद के रुदौली
क्षेत्र में वापस आए एक ही परिवार के 9 लोग संक्रमित मिले हैं। वही चार चेन्नई और दो मुंबई से लौटे संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को रुदौली विकास खण्ड के बरवां निवासी एक ही परिवार के आठ,इसी ब्लाक के गंगौली व महमदमउ निवासी एक एक और अमानीगंज के एक ही गांव के चार कुल 14 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 263 हो गई है। आज स्वस्थ होने के बाद 5 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद सक्रिय मरीजों की तादाद 81 हो गई है। सभी मरीजों को आइसोलेट व गांव को सील करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि जिले को कुल 423 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिनमें से 409 नेगेटिव और 14 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में रुदौली विकास खण्ड के गांव बरवां निवासी एक ही परिवार के आठ पॉजिटिव मिले है। इनके परिवार के एक शख्स की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी। वही अमानीगंज क्षेत्र के टोडी गांव में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जबकि गुरुवार को जनपद के कृतिकल जोन बने रामपुर भगन निवासी पांच लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि आज जांच के लिए 344 सैंपल लिए गए हैं जबकि अभी 755 सैंपल की रिपोर्ट मिलना शेष है। अब तक जिले में कुल 178 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

इसे भी पढ़े  नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, लोहिया भवन में हुआ अभिनंदन

11 लौटे थे अब तक नौ मिले संक्रमित

रुदौली क्षेत्र के गांव बरवा निवासी एक ही परिवार के कुल 11 लोग 10 दिन पूर्व ट्रेन से दिल्ली से आए थे। 22 जून को इसी परिवार के एक युवक की जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने परिवार के अन्य लोगों की सैंपल जांच के लिए भिजवाया था। जिसमें से आज 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 3 दिन पहले मुंबई से वापस लौटे क्षेत्र के ही गांव गनौली के आरिफ अहमद और महमूदमउ मोहम्मद आसिफ भी पॉजिटिव मिले हैं।
डीसीसी मनरेगा खण्ड विकास अधिकारी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि गाव क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सेनिटाइज कराया जा रहा है। संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya