नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-जवाबदेह व जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना होगी प्राथमिकता


अयोध्या। जनपद में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट के कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के कलेक्ट्रेट आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य कोषाधिकारी, अपर जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारियों से पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अन्य आवश्यक जानकारी ली। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में गति लाने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशा0 अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya