अयोध्या। होटल रॉयल हेरिटेज में शनिवार को Columbus Shoes की डीलर्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी की नई कार्बन प्लेटेड शूज तकनीक, किड्स एवं वुमेन फुटवियर रेंज और आकर्षक बुकिंग स्कीम पेश की गई। कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर KSM (कृष संदीप मनोचा) शामिल हुए। राम मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की।
डीलर्स मीट का आयोजन पायल फुटवियर एवं एक्टिव फुटवियर के वितरक दीपक सचदेवा, यश सचदेवा और हर्ष सचदेवा के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में कंपनी के कंट्री हेड पुनीत गर्ग, जीएम उमेश जोशी, मार्केटिंग हेड निधि भारद्वाज और यूपी सेल्स हेड सुमित सहित सेल्स टीम मौजूद रही। कंपनी की कार्बन रेंज 1,799 रुपये से शुरू होती है।
कार्यक्रम में NXG रेंज के विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। कंपनी ने डीलर्स के साथ व्यावसायिक संबंध मजबूत करने और आधुनिक फुटवियर की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।