जयंती पर निकाला गया “नेताजी सम्मान मार्च”

by Next Khabar Team
4 minutes read
A+A-
Reset

-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को ‘‘राष्ट्रपुरूष’’ घोषित करने की हुई मांग

अयोध्या। स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रणी पंक्ति के शीर्ष पुरूष, राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के तत्वावधान में जनपद अयोध्या के सम्भ्रान्त लोगों ने चौक घण्टाघर के शहीद स्मृतिका से नगर निगम परिसर तक ‘‘नेताजी सम्मान मार्च‘‘ निकालकर तथा 1970 में नगर पालिका के पूर्व एजुकेशन चेयरमैन स्व0 सुरेन्द्र बहादर सिंह द्वारा स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्र पुरूष को सम्मान एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आज प्रातः 10ः30 बजे चौक घण्टाघर स्थित शहीद स्मृतिका पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर जी, श्रीअयोध्या जी स्थित श्रीरामवल्लभा कुन्ज के अधिकारी महान्त राजकुमार दास व सांसद लल्लू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर मार्च को रवाना किया। मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष/संयोजक शक्ति सिंह ने किया। उक्त अवसर पर नाका हनुमानगढ़ी के महान्त रामदास, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महान्त राजूदास, श्रीराम जन्मभूमि के ट्रस्टी डॉ0 अनिल मिश्र, महानगर प्रचारक अनिल जी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सुरेन्द्र बहादुर सिंह सेवा संस्थान के सचिव डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अवध इण्टरनेशनल स्कूल के अतुल सिंह, केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सेनानी परिषद् के सचिव मनोज मेहरोत्रा, काँग्रेस के राजेन्द्र प्रताप सिंह, शहीद स्मारक समिति के ओम प्रकाश नाहर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोआपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू‘, आदित्य नारायण मिश्रा, भाजपा युवा नेता अमल गुप्ता, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, करुणाकर पाण्डेय, डिप्पुल पाण्डेय, बलराम मौर्य, हरिकृष्ण अरोड़ा, केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पुलिस प्रभारी जे0एन0 चतुर्वेदी, पार्षद राजेश गौड़, पवन निषाद, जर्नादन पाण्डेय बब्लू, सुप्रीत कपूर, रोहिताश्व चन्द्र राजू, बजरंगी साहू, रंजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव एवं अभिषेक कसौंधन, अंजनी पाण्डेय आदि सैकड़ों गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे। मार्च में नेताजी के चित्र लगे रथ के आगे-आगे अवध इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र चल रहे थे। ये छात्र हाथों में तिरंगा लहराते हुए तथा जयहिन्द की पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे।
राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा नेताजी की जयन्ती के अवसर पर नेताजी को ‘‘राष्ट्रपुरूष’’ घोषित करने की मांग करने के साथ ही साथ 23 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा पराक्रम दिवस घोषित करने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ऐतिहासिक, सामाजिक एकता एवं समरसता के प्रतीक इस सम्मान मार्च में प्रमुख रूप से रतन सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार कसौंधन, श्रीवत्स विक्रम सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, पार्षद इरशाद इदरीसी, संजय महेन्द्रा, ओम प्रकाश सिंह, कवीन्द्र साहनी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, ज्ञान केसरवानी, अधिवक्ता दिनेश तिवारी, अमीर चन्द्र जायसवाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार शाही सहित भारी संख्या में सभी वर्गों के प्रमुख नागरिकों ने नेताजी सम्मान मार्च में भाग लिया। भाजपा नेता बबलू खान, राजीव शुक्ला एडवोकेट, दिनेश जायसवाल, संजय पाण्डेय, मनमोहन जायसवाल, चंचल पुजारी, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, दिलीप अग्रहरि, ओमेश अग्रहरि, रामधीरज पाण्डेय, सुशील कुमार मिश्रा बब्लू, संजय निषाद, पार्षद प्रतिनिधि रामआशीष निषाद, संतोष सिंह, संदीप वैश्य, विनोद कुमार सिंह, देवेश मिश्रा, शंम्भूलाल मौर्य, चेतन सक्सेना, सीताराम आदि। वहीं महिलाओं में पार्षद अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, भारती सिंह, पार्षद रीना द्विवेदी, यमुनोत्री केसरवानी, पार्षद शकुन्तला गौतम, बसन्ती सिंह आदि काफी संख्या में महिलायें सम्मिलित रहीं।
राष्ट्रीय विचार केन्द्र के केशव बिगुलर के अनुसार पूरे मार्ग में नगरवासियों द्वारा मार्च के स्वागत तथा नेताजी को माल्यार्पण एवं आरती करने की होड़ सी लगी थी। सम्मान मार्च का स्वागत चौक में राम गोपाल जायसवाल आदि, सुन्दरलाल राम रघुवीर लाल सर्राफ पर अर्पित अग्रवाल, सरदार क्लाथ हाउस, अन्नपूर्णा माता मन्दिर के निकट अंकित चौरसिया एवं अर्जुन प्रसाद गुप्ता आदि, तथा निवेन अग्रवाल आदि, माँ हट्ठी महारानी मन्दिर सेवा समिति के अशोक सहदेव व जय प्रकाश गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि, पापुलर गली के पास अशोक बेदी, अवि आनन्द मन्नू आदि, राम कुमार शुक्ला, संजीव शुक्ला, सोमू मुखर्जी आदि, परम प्रतिष्ठान के सामने मुकेश तोलानी आदि, कमला नेहरू भवन पर अखिलेश यादव, रामदास वर्मा, सुनील पाठक, उग्रसेन मिश्रा, धर्मेन्द्र फास्टर आदि, दवा विक्रेता संघ के आनन्द अग्रहरि तथा अशोका प्लाईवुड, रिकाबगंज चौराहे पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उप सभापति बुद्धिपाल प्रजापति, पार्षद अनिल सिंह एवं अरूण अग्रवाल आदि, झारखण्डी मोड़ पर किरन गुप्ता एवं राहुल गुप्ता, कौशिक प्रमाणिक, धीरेश्वर वर्मा आदि, ए0के0 मेडिकल हाल पर आशीष कुमार गोयल आदि, मोहन स्वीट पर मोदनवाल समाज के महामंत्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर संजय पाण्डेय, आरजू गुप्ता आदि ने नेताजी के चित्र लगे रथ पर पुष्प वर्षा, मार्ल्यापण एवं आरती करके मार्च का स्वागत किया एवं मार्च में शामिल बन्धुओं को जलपान भी कराया। इस सम्मान मार्च में प्रशासन की तरफ से पुलिस व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव अपने सहयोगियों मनीष कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ पूरे सम्मान मार्च की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। नगर निगम परिसर में मार्च के पहुंचने पर नगर निगम कर्मियों तथा उपस्थित पार्षदों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया तत्पश्चात नेताजी की प्रतिमा पर मार्च में शामिल लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। सम्मान मार्च में शहीद स्मारक समिति के दौलत राम यादव ने बिगुल बजाकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya