प्राथमिक शिक्षक संघ के पुनः प्रांतीय ऑडिटर बने नीलमणि त्रिपाठी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनपद के शिक्षक नेताओं ने जताया हर्ष, किया स्वागत

अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक संगठन के चुनाव में अयोध्या के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी पुनः निर्विरोध प्रांतीय ऑडिटर चुने जाने पर जनपद के शिक्षक नेता मुदित हुए। जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि विगत 24 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सभी जिलों से प्रांतीय प्रतिनिधियों ने संगठन के चुनाव में प्रतिभाग किया।

प्रांतीय कार्यसमिति के 27 एवं मांडलिक संगठन मंत्री के 18 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडे समेत प्रांतीय ऑडिटर पद पर नीलमणि त्रिपाठी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर किया ।

उन्होंने कहा श्री त्रिपाठी का निर्विरोध निर्वाचित होना जिले के शिक्षकों की एकता एवं संगठन में सक्रियता की जीत है। शिक्षक नेता अभिषेक यादव, संतोष कुमार वर्मा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू कुमार, संतोष द्विवेदी,अमरनाथ वर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, अरविंद पाठक, शैलेंद्र वर्मा, सिकंदर सिंह, अनिल सिंह, संतोष यादव, मुकेश प्रताप सिंह, जय हिंद सिंह, अविनाश पांडे, महेंद्र यादव, आरिफ खान, संजय सिंह, भगौती गुप्ता, सत्येंद्र पाल सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, भगवती यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, समीर सिंह, रविंद्र गौतम, प्राणेश रावत, अनिल प्रताप सिंह, पंकज पांडे, प्रवेश कुमार आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya