गणतंत्र दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 70वां गणतन्त्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में ध्वजारोहण करने के उपरांत विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में डॉ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय के एन0सी0सी0 बटालियन के कैडेटों द्वारा सलामी दी गयी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश का यह राष्ट्रीय पर्व लम्बे सघर्ष के बाद मिला है। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारे देश की सामाजिक विविधता देश की अनूठी विरासत है। प्रो0 दीक्षित ने कहा कि यह देश प्रजातान्त्रिक मूल्यों को संजोये हुए सांस्कृतिक परम्परा का अनूठा संगम है जो निश्चय ही विश्व के अग्रणी देशों में जाकर स्थापित होगा। कुलपति ने कहा कि इस देश ने स्वतन्त्रता के बाद कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। आज भारत तकनीक व सेवा के क्षेत्र में विश्व जनसमुदाय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, कुलसचिव राम चन्द्र अवस्थी, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 आर0एल0 सिंह, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 के0 के0 वर्मा, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 जसवंत सिंह, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 अनूप कुमार, डॉ0 आर0के0 सिंह, प्रो0 एस0के0 गर्ग, प्रो0 एस0आर0 विश्वकर्मा, प्रो0 रमापति मिश्र, डॉ0 राजेश कुमार सिंह, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya