अयोध्या। प्राकृतिक चिकित्सा गरीबों के लिए जहां रामबाण है वहीं बिना किसी खर्च के असाध्य रोगों से भी निजात पायी जा सकती है। यह विचार योगा व नेचुरोपैथी फाउण्डेशन के तत्वाधान में ग्राम रैथुआ में आयोजित चिकित्सा शिविर में डा. आर.एन. यादव ने व्यक्त किया। इस मौके पर डा. सियाराम ने रक्त अल्पता के सन्दर्भ में प्राकृतिक चिकित्सा के तहत कैसे उपचार किया जाय पर प्रकाश डाला। एक्यूप्रेशन पद्धति से रोगों के उपचार पर भी प्रकाश डाला गया। चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि आर.डी. वरनवाल व विशिष्ट अतिथि डा. प्रदीप मिश्रा थे। उन्होंने भी प्राकृतिक चिकित्सा पर विचार व्यक्त किया। शिविर की अध्यक्षता डा. आर.वी. आर्या ने किया। इस मौके पर डा. आर.के. गौड़, डा. पी.के. नाइक, डा. लाल चन्द वर्मा, डा. मुकेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
प्राकृतिक चिकित्सा गरीबों के लिए रामबाण : डा. आर.एन. यादव
5