-क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
मिल्कीपुर। नगर पंचायत कुमारगंज स्थित अयोध्या-रायबरेली हाईवे ओवरब्रिज के पिलर संख्या-5 के पास मानस हॉस्पिटल सर्जिकल एंड आई हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा राम लखन दास रहे।
उन्होंने अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में आई हॉस्पिटल की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब मरीजों को आंखों एवं सर्जरी से संबंधित उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा लोगों को अनावश्यक भागदौड़ और परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि मानस हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं कल्याणकारी साबित होगा तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज तिवारी, मैनेजर डॉ. जी.एस. तिवारी, डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. आरती पाण्डेय, कुमारगंज बाजार के व्यवसायी विजय कुमार उपाध्याय, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के स्वागत एवं अस्पताल की भावी योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ।