अग्नि पीड़ितों से मिले सांसद अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आर्थिक मदद कर हर संभव दिया मदद भरोसा, दस घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख


अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के कुंभी पूरे डड़िया गांव में बीते शुक्रवार शाम लगी भीषण आग का तांडव पूरे गांव के लिए दर्दनाक त्रासदी बन गया था। आग की भयावह लपटों ने कुछ ही पलों में करीब 10 घरों को अपनी चपेट में लेकर राख में तब्दील कर दिया था। इस हृदयविदारक हादसे में एक गाय, एक बछिया और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई थी। ग्रामीणों की वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी और अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया था।

इस अग्निकांड में शालिक राम की फिजीशियन नस्ल की गाय, एक बछिया और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई थी, जबकि उनकी एक भैंस गंभीर रूप से झुलसकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। अर्जुन यादव समेत पवन, मनोज, आशीष, सुरेंद्र, लल्लू और कल्लू के घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार को सांसद अवधेश प्रसाद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए पीड़ितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कराई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर वार्ता कर निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने मुख्य विकास अधिकारी को अग्नि पीड़ितों को सरकारी आवास दिए जाने हेतु एक पत्र भी लिखा।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय को अयोध्या विधायक की ओर से 50 लाख की सौगात

उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं हैकृहर संभव मदद दिलाई जाएगी। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, पृथ्वीराज यादव,यदुनाथ यादव, रितेश यादव, शशांक शुक्ला,स्वामीनाथ यादव, गुलाब सिंह यादव, हरिशंकर यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya