घाघरा नदी की बाढ़ व कटान का विधायक ने लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महंगू का पुरवा गांव के पास 80 लाख की लागत बनेगा पुल : रामचन्द्र यादव

रूदौली-अयोध्या। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का रविवार को क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।विधायक ने घाघरा नदी के किनारे बसे गांव महंगू का पुरवा में जाकर घाघरा नदी की बाढ़ व कटान की भी जायजा लिया।विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने जलजमाव से हो रही सैकड़ो बीघे फसल के नुकसान व पशुओं के चारे के संकट आदि की व्यथा सुनाई ।ग्रामीणों बताया कि नदी का जलस्तर तो घट रहा है लेकिन पानी से अगल बगल के दर्जनों गांवो में जल जमाव होने के कारण सैकड़ों बीघे फसलें बर्बाद हो रही है।जिससे पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।विधायक ने एडीएम वित्त एवं फाइनेंस से तत्काल बात कर फसलो के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कहा।वही महंगू का पुरवा गांव में ग्रामीणों ने कीचड़ युक्त रास्ते पर खड़ंजे की मांग की ।जिस पर विधायक ने तत्काल डीसी मनरेगा से दूरभाष पर बात कर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिये है।श्री यादव ने महंगू का पुरवा,नैपुरा,सडरी,पसैया,नैपुरा,अब्बुपुर आदि गांवो का दौरा किया।विधायक ने बताया कि जलजमाव से हो रही फसलो के नुकसान के लिए नैपुरा गांव के पास पम्पिंग स्टेशन शासन में विचाराधीन है।उम्मीद है कि बहुत जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।पशुओं के चारे की जो संकट उसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।इसके अलावा महंगू का पुरवा गांव के पास 80 लाख की लागत पुल भी बनेगा।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,कानूनगो विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya