विधायक ने एक साथ कई योजनाओं का किया शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


रूदौली । सोमवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र के कसारी ग्रामसभा में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मनरेगा व राज्य वित्त योजना के अंतर्गत बाबा मोहनदास कुटी मेन गेट से समाधि स्थल तक इंटर लॉकिंग तेज बहादुर का पशु शेड व राज्य वित्त से सामुदायिक शौचालय व बाउंड्री मरम्मत कार्यो का शिलान्यास किया।

एक सप्ताह पूर्व कसारी ग्रामसभा में विधायक के पहुचने के बाद ग्रामवासियों ने इन सभी योजनाओं की मांग किया था।और महीनों नही बीता की विधायक ने जनता की मांग को देखते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी व मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगो के बीच बताया।जिससे कि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगो को लाभ मिल सके।

इसके साथ साथ विधायक ने एक एक लोगो की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण भी किया।इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन सिद्दीकी,भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, बब्बन शुक्ल, शीतला प्रसाद शुक्ल, राकेश तिवारी,मास्टर निशार,हाजी हारून खान,जुनेद खान,अजय शुक्ल,प्रधान महमूद,टी ए आशीष तिवारी,राम सिंह यादव,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya