मिशन शक्ति अभियान-04 का समारोहपूर्वक हुआ आगाज

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

पुलिस लाइंस से शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरुकता के लिए निकाली वाहन रैली

अयोध्या। जिले में शनिवार को शारदीय नवरात्र से चलाये जाने वाले मिशन शक्ति अभियान- 04 का समारोहपूर्वक आगाज हुआ। पुलिस लाइंस से शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरुकता के लिए वाहन रैली निकाली गई। पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय खिलाडियों समेत अन्य को सम्मानित किया गया। कलाकरों की टीम ने भी अपनी प्रस्तुति से मिशन शक्ति अभियान का संदेश दिया।

वाहन रैली को आईजी प्रवीन कुमार, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी राजकरन नय्यर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिस के स्कूटी सवार पिंक दस्ते, शिक्षिकाओं के अलावा पुलिस व अन्य विभागों के चार पहिया वाहन शामिल रहे। रैली मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए वापस पुलिस लाइंस में समाप्त हुई। इसके बाद समारोह का आयोजन महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह समेत अन्य ने टेनिस बाल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिका तिवारी व नेहा वर्मा, पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक नेहा इसरार खान, मुख्य आरक्षी दिव्या द्विवेदी, आरक्षी पुष्पा, पूर्णिमा पाण्डेय, नीलू शर्मा, समीक्षा यादव, मोनिका यादव, ज्योति तिवारी, शशिलता यादव, संगीता देवी और महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक निधि श्रीवास्तव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महिला कल्याण विभाग में जिला समन्वयक निधि श्रीवास्तव को सम्मानित करते सांसद लल्लू सिंह व एसएसपी राज करन नय्यर

कलकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक कर महिला सश्क्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान – चार के तहत प्रमुखता से कम्युनिटी पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण व शक्ति दीदी अभियान को चलाया जाना है । परिक्षेत्र में अनवरत पुलिस बल विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दे रहा है और एण्टी रोमियों टीमें सक्रिय हैं। शारदीय नवरात्र में पूजा पण्डालों एवं मंदिरों के आस-पास महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, मंडलायुक्त गौरव दयाल, सीएमओ डॉ. संजय जैन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya