आस्था है स्वस्थ मनोयुक्ति पर अंधविश्वास बन सकती है रुग्णता : डॉ मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आस्था व अंधविश्वास का सूक्ष्म मनोविभेद

आस्था का मनोरसायनिक विश्लेषण :

मनदर्शन मनोविश्लेषकीय फाउन्डेशन द्वारा जारी आस्था के मनोजैविक पहलू का विश्लेषण करते हुए डॉ. आलोक मनदर्शन’ बताते है कि आस्था वह मनोदशा है जिससे  मस्तिष्क में एंडोर्फिन व आक्सीटोसिन नामक रसायनों का स्त्राव बढ़ जाता है तथा तनाव बढ़ाने वाला मनोरसायन कार्टिसोल काफी कम होने लगता है जिससे हमारे मन में स्फूर्ति, उमंग, उत्साह व आत्मविश्वास का संचार होता ही है, साथ ही सम्यक मनोअंतर्दृष्टि का भी विकास होता है

सूक्ष्म मनोगतिकीय विभेद:

डॉ आलोक मनदर्शन

 स्वस्थ व परिपक्व मनोरक्षा-युक्ति सम्यक आस्था व आध्यात्मिकता की तरफ ले जाता है जिससे मनोअंतर्दृष्टि का विकास होता है और मानसिक शांति व स्वास्थ्य में अभिवृद्धि होती है। जबकि अंधविश्वास से अपरिपक्व, न्यूरोटिक, साईकोटिक , रुग्ण व विकृत  मनोरक्षा-युक्तिया  प्रबल होती हैं जो कि  मनोअंतर्दृष्टि को क्षीण करते हुए डिसोसिएटिव डिसऑर्डर, कन्वर्जन डिसऑर्डर,फ़ोबिया,अवसाद, ओ.सी.डी.,उन्माद व स्किजोफ्रिनिया जैसी गंभीर मनोरोग का कारण बन सकती है।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya