फैजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने क्षेत्र का भ्रमण करके साफ सफाई, दरेशी व रोड़ कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर सम्बंधित विभाग को यथोचित निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होने सावन मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम की टीम के साथ हवाई पट्टी पर दरेशी कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद हवाई पट्टी से बाईपास अयोध्या रोड पर, रामघाट विवेक सृष्टि से राम घाट चैराहा तक, रामघाट चैराहा से दिगम्बर अखाड़ा तक, दिगम्बर अखाड़ा से हनुमानगढ़ी चैराहा होते हुए मेन रोड पर, हनुमानगढ़ी टेढ़ी बजार होते हुए लंगड़वीर रोड पर साफ सफाई का कार्य के साथ उदासीन आश्रम के पास दरेशी व रानोपाली क्रासिंग तक रोड पटाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए महापौर ने बताया कि सावन मेले के दौरान अयोध्या में देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की आमद होती है। यहां नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में कांवरिये भी आते रहते है। अयोध्या आने वाले हर श्रद्धालु को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण सदा से अयोध्या को विकसित स्वरुप देने को रहा है। यहां पयर्टन का विकास हो रहा है। सैलानियों की आमद भी अयोध्या में प्रारम्भ हो गयी है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, सहायक अभियन्ता निर्माण, अवर अभियन्ता निर्माण, सहायक अभियन्ता यात्रिंक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर महापौर ने तैयारियों का लिया जायजा
28
previous post