अयोध्या। मौलिक अधिकार पार्टी ने तहसील सदर के सामने स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दिया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को सौंपा।
धरना स्थल पर हुई सभा में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनैतिक न्याय के अधिकार पर चर्चा की गयी। इसके अलावां शिक्षा, चिकित्सा व न्याय का मुफ्त अधिकार दिये जाने की सरकार से मांग की गयी। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा जानवर, ग्रामीणों और किसानों के लिए समस्या बने हुए हैं। घुमंतू मवेशियों के लिए पशुशाला बनायी जाय और रखरखाव के लिए पशु मित्र की नियुक्ति की जाय। धरना को जिलाध्यक्ष राज कुमार भारती, लोक सभा प्रभारी कंचन यादव, जिला महासचिव संजय शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
मौलिक अधिकार पार्टी ने दिया धरना
137
previous post