अयोध्या। मंगलवार को तारीख पेशी पर जिला कचहरी आई रूदौली निवासी एक विवाहिता ने डीजल पी लिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने और मामले की जानकारी पर पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसको उपचार के लिए भर्ती किया है।
बताया गया कि 31 वर्षीय सीमा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी कुढ़ा सादात कोतवाली रुदौली किसी मुकदमे में तारीख पेशी पर जिला कचहरी आई थी। तारीख पेशी के बाद दूसरी पहर वह का कचहरी के बाहर निकलीं और कचहरी के गेट नंबर 3 के पास डीजल पी लिया है।
मामले की जानकारी के बाद हलचल मच गई। इसके बाद सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उसको महिला कांस्टेबल की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विवाहिता की हालत गंभीर देख उसको उपचार के लिए भर्ती किया है।