मंजीत यादव हत्याकांड भाजपा शासन के जंगलराज का उदाहरण : अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

अयोध्या। दुर्गा पूजा व दशहरा जैसे चल रहे त्यौहारों जिसमें जनपद विशेष सुरक्षा घेरे में रहता है ऐसे समय नील गोदाम देवकाली में अपराधियों द्वारा 32 वर्षीय मंजीत यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या एवं दो बच्चियों को गोली मारे जाने की घटना भाजपा शासनकाल के जंगलराज का जीता जागता उदाहरण है।

उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के बाद कही। सोमवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्व. मंजीत यादव के आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधा कर हर संभव मदद वादा किया।कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार आपके हर दुख-दर्द में साथ खड़ा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़े से कड़ा दंड दिलाने को आवश्यक कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को तत्काल 1.5 करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी देकर दोनों घायल बच्चियों का पढ़ाई का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करे।

उन्होंने कहा हत्याकांड की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने बिना लाइसेंस के सत्तादल के राजनीतिक संरक्षण में नील गोदाम देवकाली में चल रहे हुक्काबार जिसके कारण ही उपरोक्त निर्मम हत्याकांड घटित हुआ को तुरंत बंद कराने की मांग की थी। परंतु अभी तक अनाधिकृत हुक्काबार बंद नहीं हुआ है। प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने जघन्य हत्याकांड पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा भाजपा शासनकाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और भाजपा के नेता अपनी तारीफ करने में ही व्यस्त हैं। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपरोक्त घटना की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेज दी है और यदि हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी 15 दिन के अंदर नहीं दी जाती है। अनाधिकृत हुक्काबार तत्काल नहीं बंद किया जाता तो कांग्रेसजन पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल हकीम, रामनरेश मौर्य, बलवीर सिंह कोरी, राहुल मौर्य, रामचरित्र मौर्य, डॉ. अर्जुन यादव, राम निहाल मौर्य, शिवम यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पलिया शाहबदी की महिलाओं ने विधायक से लागई आशियाना बचाने की गुहार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya