मार्च में होगा किसान मोर्चा का सम्मेलन
अयोध्या। लोकसभा के किसान मोर्चा के होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर महानगर किसान मोर्चा की बैठक सर्किट हाउस आयोजित हुई। सम्मेलन इसी माह होगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसानों की बड़ी भूमिका होगी। सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उल्लेखनीय कार्य किये है। जिसको लेकर आमजन में उत्साह है।
उन्होने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के हर कोने से बड़ी संख्या में किसानो की आमद होगी। महानगर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता इसके लिए अभी से सम्पर्क करना प्रारम्भ कर दें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों को फसल की बुआई के समय उन्हे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानो की आय बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार निषाद, महामंत्री अनिल मौर्या व राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।
भाजपा ने जिले के विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ तथा महानगर किसान मोर्चा कमेटी की घोषणा
अयोध्या। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने जिले के विभाग, प्रकोष्ठ व प्रकल्प के पदाधिकारियां की घोषणा की है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सुशासन एवं केन्द्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग के संयोजक विनीत कुमार सिंह बिन्नू, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, प्रचार प्रसार निर्माण विभाग के डा शीलवंत सिंह, ट्रस्ट समन्वय विभाग के शैलेन्द्र पाण्डेय मोनू, चुनाव प्रबन्धन अभय श्रीवास्तव, चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग कृष्ण मुरारी सिंह, कानूनी और विधिक विषय विभाग दल बहादुर सिंह, विदेश सम्पर्क विभाग मानस मणि त्रिपाठी को बनाया गया है।
प्रकोष्ठों में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीन सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदीप जायसवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के विमल कुमार जायसवाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बृजमोहन तिवारी, बुनकर प्रकोष्ठ के नंदलाल कोरी, शिक्षा प्रकोष्ठ के कनक बिहारी पाठक, मछुआरा प्रकोष्ठ के रामजीत निषाद, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के राकेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रकल्पों में ग्रन्थालय निमार्ण प्रकल्प सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी, स्वच्छता अभियान ब्रहमानंद शुक्ला, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के प्रियम्बदा सिंह, नमामि गंगे के नंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के चन्द्रबली सिंह, राष्ट्रीय महा सम्पर्क गोकरन द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान का संयोजक शारदा यादव को बनाया गया है। जिले अल्पसंख्यक मोर्चा में जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खां ने जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की संस्तुति के उपरान्त टीम की घोषण की। जिसमें उपाध्यक्ष पर मो हक्कानी, डा अब्दुल मन्नान बेग, फिरोज अहमद, तनवीर अहमद महामंत्री बब्लू खान व अनवार अहमद मंत्री पर रहमान अली, मो मेंहदी, अली बहादुर सलमान खान तथा 11 सदस्य बनाये गये है। इसके साथ भाजपा महानगर किसान मोर्चा कमेटी की घोषणा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की संस्तुति के उपरान्त मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद ने अपनी टीम की घोषण की। जिसमें उपाध्यक्ष रमेश सहाय, देवानंद शर्मा, सूरज सिंह राणा, महामंत्री अनिल मौर्या, राम कुमार वर्मा, मंत्री हरीराम, धर्मेन्द्र निषाद, विनोद यादव, शिव प्रताप साहू, कोषाध्यक्ष गोविन्द निषाद मीडिया प्रभारी गणेश गौड़ को बनाया गया है। इसके साथ में आठ कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये है।