किशोरी को अगवा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लूट की एक सोने की चैन व 20230 रुपये भी बरामद

गोसाईगंज। कोतवाली इलाके में किशोरी को अगवा करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मो0 मेहताब निवासी गोसाईगंज तेलियागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के के मिश्र के मुताबिक आरोपी को महबूबगंज चौकी अंतर्गत ईशापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लूट का एक सोने की चैन व 20230रुपये भी बरामद किया गया। आरोपी को चालान कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गौरतलब हो कि बीते गुरुवार को गोसाईगंज कस्बे के एक मुहल्ले की किशोरी को एक गैर सम्प्रदाय के युवक ने एक लाख रुपये व जेवरात के साथ अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता ने जब युवक के परिजनों से शिकायत किया तो युवक के पिता व भाइयो ने मिलकर गाली गलौज करते हुए चाकू छुरी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के धर्मांतरण कराने की बात कही।

पीड़ित पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मो0मेहताब,मो0 वाहिद,मो0आफ़ताब,मो0आलम व मो0 आजम के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी मो0आफ़ताब व पिता मो0वाहिद को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ ने बताया कि अभी भी मामले में दो अन्य आरोपी मो0आजम व मो0 आलम फरार है,जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

इसे भी पढ़े  शहनाइयों की गूंज के बीच अयोध्या के गोसाईगंज में 185 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya