‘‘ओइम ऐं हीं क्ली चामुण्डायै विच्चै’’ जैसे पावन मंत्रों से गुंजायमान रहा मां का दरबार
अयोध्या। नगर के प्रख्यात शक्तिपीठ माँ हट्ठी महारानी के मन्दिर पर नवरात्र के पावन पर्व की समाप्ति एवं प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को माँ हट्ठी महारानी मन्दिर सेवा समिति द्वारा माता के दरबार में अपरान्ह 12 बजे समिति के अध्यक्ष रोमी कपूर व प्रबन्धक अशोक सहदेव द्वारा माता के पूजन अर्चन के पश्चात समिति के मंत्री नीरज अग्रवाल के संयोजन में माँ भगवती के विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्वालुआंे के बीच सवा चैदह कुन्तल सामग्री से निर्मित पूड़ी-सब्जी के प्रसाद का वितरण किया गया।
मन्दिर सेवा समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार पूरे नवरात्र में माँ के दरबार में श्रद्वालुओं के कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था समिति द्वारा कराई गई थी। वहीं दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सम्पूर्ण रात्रि माता के दरबार में सवा सात कुन्तल हवन सामग्री से पूर्णाहुति हवन किया। पूर्णाहुति यज्ञ का कार्यक्रम सम्पूर्ण रात चलता रहा और माँ के दरबार ‘‘ओइम ऐं हीं क्ली चामुण्डायै विच्चै’’ जैसे पावन मंत्रों से गुंजायमान रहा।
मन्दिर सेवा समिति के प्रवक्ता के अनुसार आज अपरान्ह माता के दरबार में सम्पूर्ण नवरात्र के कार्यक्रम परमपरागत ढंग से सकुशल सम्पन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन कन्या पूजन के बाद प्रारम्भ हुआ। कन्या पूजन का कार्यक्रम अनिल सहदेव तथा सुरेश डाबर द्वारा किया गया वहीं भण्डारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम राकेश सहदेव के नेतृत्व में राजा साहू, पवन चैहान, गगन चोपड़ा, पवन अग्रवाल, जय प्रकाश गुप्ता, सुजीत कुमार, पार्षद राजेश गौड़, तथा सुनील मौर्य द्वारा किया गया। देर शाम तक चले इस भण्डारे में लोग श्रद्धालुगण जय माता दी के जयकारे लगाते रहे और प्रसाद ग्रहण करते रहे। मन्दिर पर नित्य दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं मंे प्रमुखता पार्षद अनिल सिंह, राम कुमार जायसवाल, भाजपा नेता सुधीर नाग सिध्दू, युवा भाजपा नेता अमल गुप्ता, दीपू मिश्रा, ओम प्रकाश भोजवाल, बबलू मिश्रा, उज्जवल सोनी दीपांकर, राजेन्द्र सिंह वैभव आदि नगर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियांे ने माँ के दरबार में प्रसाद ग्रहण किया।