नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यूपीआरएनएसएस 974.45 लाख रूपये की लागत से करेगा निर्माण कार्य


अयोध्या। बीकापुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुकीमपुर पहाड़पुर, शाहगंज में मानसिक मंदित दिव्यांगजन हेतु नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा किया गया।

यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यू.पी.आर.एन.एस.एस.) निर्माण प्रखंड अयोध्या द्वारा किया जाएगा, जिसकी कुल स्वीकृत लागत रुपए 974.45 लाख है, जिसमें पंप रूम बाउंड्री वॉल, ओ.एच.टी-50 किलो लीटर, सीसी रोड व इंटरलॉकिंग कार्य है। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश तिवारी ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपनिदेशक दिव्यांगजन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, अनिल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष, राजाराम तिवारी, बलवंत पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य, नंदलाल चौहान पूर्व प्रधान, मुकेश गौड़, सुरेश कोरी, लल्लन दुबे प्रधान, ओमप्रकाश चौहान, राम लखन पांडे, संजय गुप्ता, परमेश पांडे पूर्व प्रधान, सोनू सिंह प्रधान, अवधेश मिश्रा प्रधान, मनीष पांडे प्रधान, शरद तिवारी, मोनू पांडे व कार्यदायी संस्था के अभियंता गण व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya