भू-जल सड़क परिवहन मंत्री अयोध्या को देंगे सौगात : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नितिन गडकरी 29 को व राजनाथ सिंह 2 फरवरी को आयेंगे अयोध्या

अयोध्या। भू-जल सड़क परिवहन मंत्री का अयोध्या आगमन 29 जनवरी को राजकीय इण्टर कालेज मैदान में हो रहा है जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर अयोध्या को सौगात देंगे। इसी भांति केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 2 फरवरी को होगा यह जानकारी भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद लल्लू सिंह ने दिया।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसमें अयोध्या फैजाबाद बाईपास सुन्दरीकरण, राम वनगमन मार्ग, चौरासीकोसी परिक्रमा मार्ग आदि का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पथ पर तमाम ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थान स्थित हैं इसी मार्ग पर मखौड़ा धाम स्थित है जहां यज्ञ हुआ था और प्रसाद स्वरूप राजा दशरथ को चार पुत्र रत्न प्राप्त हुए थे। इस यज्ञ के पुरोहित ऋंगीऋषि थे। ऋंगीऋषि का आश्रम गोसाईगंज के पास स्थित है यदि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का सम्यक विकास हुआ तो पूरी दुनिया से अयोध्या आने वाले लोग इन पुनीत स्थानों का दर्शन कर पूजन अर्चन का लाभ उठायेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में अयोध्या पर्व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था जहां लोगों ने तमाम ऐसे स्थानों की जानकारी प्राप्त की जो विलुप्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या बैराज का कार्य चरम पर है। दशरथ समाधि के सुन्दरीकरण के लिए एक करोड़ रूपया प्राप्त हो चुका है मोदी-योगी सरकार जबसे बनी है पूरे देश के श्रद्धा केन्द्रों के सुन्दरीकरण करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 2 फरवरी को होगा और वह सीआरपीएफ कैम्प का शिलान्यास करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya