कुलदीप यादव को भाकियू संगठन मंत्री का दायित्व

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली । भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट ) की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के उपस्थिति में रूदौली विधान सभा के ग्राम टीका का पुरवा नेवरा में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कुलदीप यादव (केडी) को अयोध्या मंडल का संगठनमंत्री बनाया गया तथा अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ली और किसान हित मे कार्य करने की शपथ ली इस अवसर पर किसान यूनियन (भानु ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अयोध्या उपेन्दू सिंह पटेल, युवा मंडल सचिव अयोध्या अश्वनी जायसवाल, जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, युवा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,अधिवक्ता रितेश जायसवाल तथा सैकड़ों की तादात में किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता मौजूद थे। कुलदीप यादव (केडी) को मंडल संगठन मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya