खजुरहट:अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , दो की मौत

A+A-
Reset


बीकापुर-अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट चौराहे के शिवा धर्म कांटा के पास 17 जुलाई की देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी इंद्रेश यादव ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, जहां बाइक स्प्लेंडर प्लस और दो युवक सड़क पर पड़े मिले।
आशंका जताई जा रही है कि पीछे से किसी वाहन से जबरदस्त ठोकर मारी है, जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार खजुरहट चौराहे की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में की पहचान दूधनाथ पुत्र राम जग उम्र 22 वर्ष, रजमनि पुत्र तुलसीराम उम्र 18 वर्ष ग्राम-नुवावा बैदरा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  सप्ताह भर से ट्रांसफॉर्मर पर गिरा पेड़, व्यस्त सड़क पर हादसों का खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya