रामलला के दरबार में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लगाई हाजिरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– अतिथियों की सुरक्षा व सुगम दर्शन के लिए किये गये थे चाक-चौबंद इंतजाम


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। राज्यपाल का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दर्शन कर वे भाव विभोर हो गए।

राज्यपाल को दर्शन के बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने उन्हें श्रीराम चरित मानस की पुस्तक भेंट किया।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं, जो भाव उस समय था वही भाव आज भी है। मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं और पहले भी बहुत आता रहा हूं।

यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है। 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं, आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं।

इसे भी पढ़े  दहशतगर्दी लाती है नेशनल-एंग्जायटी : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya