अयोध्या। कायस्थ सेवा समाज का शुभारम्भ मूकबधिर एवं दिव्यांग स्कूल अंगूरीबाग जनपद अयोध्या के बच्चो को मिष्ठान वितरण करके किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान् चित्रगुप्त की स्तुति के साथ हुई जिसका क्रियान्वयन संगठन के वित्तमंत्री अखिलेश श्रीवास्तव और कार्यक्रम उपप्रभारी श्यामजी श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर अवसर पर अतिथियों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन एक दुर्ग कि तरह होता है जिसमे सब सुरक्षित रहते है। हमारे कायस्थ सेवा समाज का उद्देश्य कायस्थ हित के साथ जनकल्याण की सेवा में सदैव प्रयासरत रहना है। संगठन के प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे संगठन का लक्ष्य अयोध्या के सभी कायस्थ परिवारों को एक साथ जोड़ने का है। मंच का संचालन संगठन के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने किया तथा दिव्यांग बच्चो में उत्साह का संचार करते हुए अपनी रचना “परो में सिमटा तो ठोकरों में था ज़माने के जब पर फैलाए तो सारा जहान नीचे था मेरे उड़ान के सुनाई । कार्यक्रम के संचालन में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । समारोह में दिव्यांग बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी जिसका निर्देशन संगठन के कार्यकारी महामंत्री अभय सिन्हा एवं कार्यकारी महासचिव मनीष श्रीवास्तव के किया । इस अवसर पर डॉ निशांत सक्सेना भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश श्रीवास्तव डायल 112 प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव कायस्थ सेवा समाज की विधिक सलाहकार सुनील कुमार श्रीवास्तव ,धनुष श्रीवास्तव आलोक खरे सुधीर श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।
जनकल्याण में सदैव तत्तपर रहेगा कायस्थ सेवा समाज : विजेश
102
previous post