झुनझुनवाला पी.जी. कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वालीवाल में ग्रामर एकेडमी (पुरूष )आईएमए इण्टर कालेज (महिला) व कबड्डी में अवध इण्टरनेशनल (पुरूष) , आईएमए इण्टर कालेज (महिला) विजेता

अयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. निर्भय मिश्रा एवं प्राचार्या डॉ. सरिता मिश्रा ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवन करके किया। निदेशक ने कहा कि यूनाइटेड नेशनस का विश्व स्तर पर एस डी जीन्स को 2030 तक सभी राष्ट्रो के माध्यम से अल्यों को प्राप्त करना है जिसमें कि एस डी जी 3 अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छा जीवन एस डीजी 4 उत्तम शिक्षा विद्यार्थियों के इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए झुनझुनवाला पी. जी. कालेज कटिबद्ध है ताकि जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर तक को हम मजबूती प्रदान कर सकें।

इसी को देखते हुये स्पर्धा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक अर्न्तस्तीय विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रीडा प्रभारी वीरेन्द्र यादव, समन्वयक डॉ. अनुराधा शुक्ला, सह समन्वयक विमल सिंह यादव ने कार्यक्रम का आयोजन कराया वालीवाल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता यश विद्या मन्दिर, कैम्ब्रियन, ग्रामर एकेडमी, विद्या इण्टर नेशनल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, के. एम. स्कूल, जवाहर नवोदय, पृथ्वी राज चौहान इ का, आई एम. एकेडमी के बीच हुआ जिसमें ग्रामर एकेडमी विजेता एवं विद्या इण्टर नेशनल उपविजेता रहे।

वालीवाल (महिला वर्ग) की प्रतियोगिता निर्भय इ0 का0, आई0 एम0 ए0 इ0 का0, विद्या इ0 कालेज, यश विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, के बीच हुयी जिसमें आईएमए इण्टर कालेज विजेता एवं यश विद्या मन्दिर उपविजेता घोषित हुये। कबड्डी (पुरूष वर्ग) की प्रतियोगिता के0 एम0 स्कूल, विद्य इण्टर नेशनल, यश विद्या मन्दिर, आदर्श विद्या मन्दिर, आई एम0 ए0 इण्टर कालेज, अवध इण्टर नेशनल इण्टर कालेज के बीच खेला गया । जिसमें अवध इण्टर नेशनल विजेता एवं यश विद्या मन्दिर को उपविजेता का पदक प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़े  लापरवाही पर जल निगम अधिशासी अभियंता का रोका गया वेतन

कबड्डी (महिला वर्ग) अवध इण्टर नेशनल, आई0 एम0 ए0 इण्टर कालेज, आदर्श बालिका इ0 कालेज, के बीच खेला गया जिसमें जिसमें आई0 एम0 ए0 इण्टर कालेज की टीम विजेता एवं आदर्श बालिका इ0 कालेज की टीम उपविजेता घोषित हुयी। कार्यक्रम में रेफरल बृजेश कुमार, सुनील चौधरी, राजेन्द्र प्रताप, आदि रहे संचालन डॉ. अनुराधा शुक्ला, बृजेश कुमार तथा हुमा अफरोज, खुशबू, पूर्णिमा तिवारी, सी. बी. सिंह, अरूण पाण्डेय मुख्य सहयोगी रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कार्तिकेय श्रीवास्तव ने दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya