अयोध्या। भारतीय ओ.बी.सी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.बी.सी. महानायक एकेश लोधी के निर्देशानुसार उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव की सस्तुति पर जनपद के रूदौली क्षेत्र के बनगंवां निवासी जितेन्द्र कुमार यादव को अयोध्या जनपद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त जिला अध्यक्ष से उम्मीद जतायी है कि वह अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए ओबीसी समाज को जागरूक बनाकर समाज को मजबूत करेंगे।