हाइवे पर खड़े ट्रक में भिडी जनरथ बस, दो यात्रियों की मौत,15 घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हादसे की खबर पर रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल , घायल और मृत यात्रियों को दी तात्कालिक आर्थिक सहायता

अयोध्या। लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही परिवहन निगम की एक जनरथ बस मंगलवार की मध्य रात्रि बाद एक ट्रक में टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर घायल आठ यात्रियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वही सात मामूली घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इलाकाई पुलिस और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बाएं से ओवरटेक करने के दौरान लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही राप्ती नगर डिपो की जनरथ बस रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिडी। जोरदार टक्कर से एसी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर 17 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त बस को किनारे करवा आवागमन बहाल कराया है।

रात लगभग 2:00 बजे घायलों का जिला अस्पताल आना शुरू हुआ और यह क्रम आधे पौन घंटे तक चला । अस्पताल ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने यात्री सुरेश कुमार (48) पुत्र धनेश्वर निवासी गोमती नगर, लखनऊ और साबिर (41) पुत्र बकसुल्लाह निवासी पाखोतार अहिरौली थाना कसया,कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बस के परिचालक जनार्दन यादव (53) पुत्र भगवान दास निवासी मुस्तफाबाद पाली थाना सहजनवा,गोरखपुर सूर्यांश कुशवाहा (20) पुत्र विभूति निवासी सिंघानिया कूड़ाघाट थाना एम्स, गोरखपुर, देवेंद्र मिश्रा (52) पुत्र स्वर्गीय रमाकांत निवासी कोहर बलिया थाना कुबरे स्थान,कुशीनगर,विमला देवी (60) पत्नी सीता राम तिवारी निवासी जोगापुर तिवारी थाना मइल,देवरिया, मानसी सिंह (30) पत्नी शिवम सिंह निवासी गौरी थाना बीघापुर,उन्नाव, विमल शर्मा (60) पुत्र नोखेलाल निवासी शिवपुर कल्याणपुर थाना गुडंबा,लखनऊ, समीर खान (17) पुत्र मैसुदीन खान निवासी बिरहापट्टी थाना तरकुलहा,देवरिया तथा सोनू कुमार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सोनरिया थाना तरकुलहा जिला देवरिया को हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए भर्ती कर लिया। उधर सात मामूली घायलों आयशा (24) पुत्री सलाउद्दीन निवासी मोरे बिहार थाना फाजिलनगर, कुशीनगर, शशि प्रकाश (28) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी टीकमपार थाना भाटपारानी,देवरिया,सतीश चंद्र मिश्र निवासी केहर बलिया थाना कुबरे स्थान, कुशीनगर, शादाब खान (28) पुत्र सुज्जर, दीपक (26) पुत्र अनिल, हरिशंकर (33) पुत्र स्वर्गीय बच्चा चौधरी निवासी ग्रेटर नोएडा पिंक सिटी और मोहम्मद साबिर रजा (31) पुत्र इमामउलहक निवासी मोतिहारी जिला चंपारण पूर्वी बिहार का प्राथमिक उपचार किया गया है।

इसे भी पढ़े  गोआश्रय स्थलों में लू से गोवंशों को बचाव हेतु की जाय व्यवस्था: राजेश कुमार

हादसे की खबर पर रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। घायल और मृत यात्रियों को तात्कालिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री की ओर से संज्ञान लिए जाने के बाद एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने नायब तहसीलदार रितु जैन,फार्मासिस्ट विजय वर्मा एवं अस्पताल मैनेजर राजेंद्र तिवारी के साथ जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड,ऑर्थो वार्ड,आयुष्मान वार्ड,एएनटी वार्ड व इमरजेंसी ओपीडी में भर्ती घायल मरीजों का हाल-चाल लिया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya