अयोध्या। अपराध निरोधक अभियान के तहत एक महिला की सूचना पर कि एक नशेड़ी उसके घर में घुसकर उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा है इस सम्बन्ध में कोतवाली नगर में आईपीसी की धारा 452, 354 व पाक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस वांछित की तलाश कर रही थी। 14 मार्च को धारारोड़ से अभियुक्त भीम सिंह सिसोदिया पुत्र जनक सिंह निवासी हुमगा पांचाल जनपद रामवन जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव प्रभारी चौकी अलीगढ़ थाना व का0 अभिषेक वर्मा शामिल थे।
घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार
108
previous post