महिला सशक्तिकरण व दहेज संबंधी कानूनों के बारे में दी जानकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सोमवारको राजकीय बालिका इण्टर कालेज, अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राधिकरण सचिव रिचा वर्मा द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकार जैसे शिक्षा का अधिकार, स्वतंत्रता पूर्वक रहने का अधिकार के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सचिव द्वारा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के विषय, महिला सशक्तिकरण व दहेज संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी व बालिकाओं को दी जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं उनके हित में बनाये गये तमाम कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में प्राधानाचार्य कुसुमलता, डॉ. मालती, चेतना यादव, लक्ष्मी खरे, आशा द्विवेदी, सुमन श्रीवास्तव, विनीता व छात्राएं उपस्थित रही।

 

इसे भी पढ़े  अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya