अयोध्या। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार को उनकी सामाजिक कार्य गतिविधियों के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के गवर्नर (चांसलर, सीआरएसयू) सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।
इन्द्रेश कुमार को पीएचसी की मादन उपाधि मिलने पर फैजाबाद में वजीरगंज के चेला छावनिया में डाॅ. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकता्रओं ने खुशी का इजहार किया। डाॅ. अनिल ने बताया कि इन्द्रेश कुमार ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता अखण्डता, विश्व बंधुत्व व भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया। उनको पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित करने से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन होता है। इस अवसर पर हाजी सईद अहमद, उवैद उल्ला, सैयद असरफ, मो. सफीक, सैयद अहमद नवी, मो. सबी, मो. शोएब, हाजी मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
इंद्रेश कुमार को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’’ मिलने पर बांटी मिठाई
105
previous post