in

प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव में इंद्रसेन यादव ने मारी बाजी

मिल्कीपुर। ब्लॉक मुख्यालय मिल्कीपुर में मंगलवार को गहमागहमी के बीच प्रधान संघ अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने की। पर्यवेक्षक के रुप में पूर्व जिला अध्यक्ष रामबरन यादव जिला संरक्षक रामचेत यादव प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी के कुशल नेतृत्व में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने चुनाव में शिरकत की। नामांकन करने वालों में इंद्रसेन यादव उर्फ पिंटू यादव, गजेंद्र सिंह गुड्डू ,अनुराग ने पर्चा दाखिल कर अपने-अपने पक्षों में ग्राम प्रधानों से मतदान मे अपने पक्ष में जीत की टकटकी लगाए रहे।

क्षेत्र के प्रधानों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से अलीपुर खजूरी के ग्राम प्रधान समीम प्रधान रविंदर यादव प्रधान राजकुमार यादव धर्म चंद यादव देवनाथ यादव धर्मेंद्र यादव बृजेश यादव श्याम जी रामजन्म यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब यादव हरीश यादव हरकेश सहित प्रधान साथी एवं संभ्रांत लोग शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज हुए मिल्कीपुर विकासखंड के प्रधान संघ चुनाव में इंद्रसेन यादव उर्फ पिंटू यादव को 27 मत गजेंद्र सिंह गुड्डू 19 मत अनुराग को 21 मत हासिल हुए। इस प्रकार इंद्रसेन यादव ने 6 मतों से जीत हासिल की। जिला अध्यक्ष ने विजई प्रत्याशी इंद्रसेन यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। वही नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन यादव ने विकासखंड सभी प्रधानों को विजयश्री दिलाने की सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

एनएचएआई कर्मियों व व्यापारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

योगाभ्यास ही समग्र स्वास्थ्य का निदान : डॉ. चैतन्य