The news is by your side.

कांग्रेस की विचारधारा पर नौजवानों को नाज: डा. निर्मल खत्री

 

भारतीय युवा मंच के अध्यक्ष शरद शुक्ला का किया गया स्वागत

फैजाबाद। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एक ऐसी विचारधारा जिस पर देश के नौजवानों को आज भी नाज है ,यही कारण है की नौजवानों को कांग्रेस के विचार कांग्रेस की नीतियां आजाद भारत के 70 साल बाद भी आकर्षित कर रही हैं यही कारण है आज अन्य पार्टियों की अपेक्षा इस देश का नौजवान कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर उसकी विचारधारा के अनुरूप देश एवं समाज का भला चाहता है, उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद  व  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल खत्री ने भारतीय युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष शरद शुक्ला के स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कहीं! स्वागत समारोह की अध्यक्षता  कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया  तथा संचालन  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता  शीतला पाठक ने किया! श्री खत्री ने कहा देश का नौजवान या भली भांति जानता है की देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक जितनी भी विकास की योजनाएं धरती पर साकार है वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है दूसरी पार्टियां झूठ फरेब के सहारे नौजवानों को गुमराह कर सत्ता तो हासिल कर लेती है लेकिन सत्ता के बाद उनके असली चेहरे जनता के सामने उजागर हो जाते हैं !इस मौके पर उपस्थित शरद शुक्ला ने कहा आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर हम अपने को गर्व महसूस कर रहे हैं तथा पार्टी के नेताओं को विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी के हित में जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी उसके लिए हम सदैव तैयार रहेंगे !कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा नौजवानों का कांग्रेस के प्रति आकर्षित होना इस बात का सबूत है कि 2019 में कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान की हुकूमत में आने वाली है ,और फैजाबाद से डॉक्टर निर्मल खत्री जी को सांसद बनाने का संकल्प कर लिया है, इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पाठक, उग्रसेन मिश्रा, ज जिला कांग्रेस  प्रवक्ता शीतला पाठक ,शहर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव, शिक्षक नेता राम अनुज तिवारी जी, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ,शहर अध्यक्ष करन त्रिपाठी जी ,अनूप मिश्रा लोकेश तिवारी ,अनुराग पांडे, शोभित शुक्ला, आदित्य शुक्ला, गणेश साहू ,अंकुर पांडे ,सर्वेश पाठक, योगेश पाठक, आशुतोष श्रीवास्तव, अरुण पाठक, शिवम श्रीवास्तव ,अविनाश कुशवाहा ,सावन शर्मा, कुलदीप पांडे, अर्जुन वर्मा ,पीसीसी सदस्य अशोकसिंह, गणेश त्रिपाठी आदि प्रमुख लोग थे।

Advertisements

 

Advertisements

Comments are closed.