The news is by your side.

सहकारी बैंक के सभापति पद पर निविरोध निर्वाचित हुए धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू

जिला सहकारी बैंक में सभापति के चुनाव को लेकर सुबह से ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने नामांकन किया। कोई अन्य नामांकन न होने के कारण दोपहर 12 बजे उन्हे निविरोध निर्वाचित कर दिया गया।

फैजाबाद। सहकारी बैंक के सभापति पद पर निविरोध भाजपा नेता धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, उप सभापति अरविंद वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश क्वापरेटिव बैंक लिमिटेड से सामान्य से धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, व विस्तृत से रणधीर वर्मा, महिला से मालती सिंह को, सेल्ट्रल वेयर हाउस से राजेश सिंह, पीसीएफ समान्य से गिरीश पाण्डेय डिम्पुल, कृभको से रामेश मिश्रा, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू निविरोध निवार्चित हुए है। फैजाबाद अम्बेडकर नगर संयुक्त क्षेत्र से पूर्व चेयरमैन गोसाईगंज तारा देवी जायसवाल की पुत्रबधु डा विजय लक्ष्मी जायसवाल प्रदेश से सहकारी बैंक डायरेक्टर के लिए नामित की गयी है।

Advertisements

जिला सहकारी बैंक में सभापति के चुनाव को लेकर सुबह से ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने नामांकन किया। कोई अन्य नामांकन न होने के कारण दोपहर 12 बजे उन्हे निविरोध निर्वाचित कर दिया गया। धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू के सभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश देखा गया। बैंक परिसर व उसके आस पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशियां साझा की। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व भाजपा नेता कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार, सांसद हरिओम पाण्डेय, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, इ0 रणवीर सिंह, महंत मनमोहन दास, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, अम्बेकर नगर जिलाध्यक्ष शिव नायक वर्मा, रमेश सिंह, संजीव सिंह, अभय सिंह, अशोका द्विवेदी, राममोहन भारती, अभिषेक मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, विन्दू सिंह, डा राकेश वशिष्ट, दिवाकर सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, राम बक्श सिंह, अमल गुप्ता, आदित्य मिश्रा, विनीत सिंह, परमानंद मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, राजेश सिंह, रोहित पाण्डेय मौजूद रहे।

Advertisements

Comments are closed.