पौष्टिकता के लिए आहार में शामिल करें मोटे अनाज : राज्यपाल आनन्दीबेन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलाधिपति ने स्वर्ण जयंती पर लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी द्वारा परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा अवधी चित्रकला प्रदर्शनी का क्रमवार अवलोकन किया।

कुलाधिपति ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए राम के जीवन वृतांत के विभिन्न पक्षों को जाना। शबरी के साथ राम, राम सुग्रीव मित्रता, ताड़का वध, निषादराज से मित्रता, राम-हनुमान संवाद, अयोध्या सरयू तट की महिमा, अवध क्षेत्र के सामान्य जनजीवन में राम के प्रभाव को चित्रण के माध्यम से अलग-अलग प्रदर्शित किया गया। वहीं इस प्रदर्शनी में भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आधार के प्रतीक राम के जीवन आदर्श का चरित्र चित्रण एवं राज्य व्यवस्था, वन गमन राक्षसों के संहार का चित्रण प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किया गया। जिन्हे कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया। राम भक्त हनुमान के प्रभु श्री राम के प्रति समर्पण की भावपूर्ण चित्रकारी ने आगंतुकों को भी प्रभावित किया।

दूसरी ओर परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की मिलेट्स फूड की प्रदर्शनी लगाई जिसका कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने स्टॉलो पर जाकर मोटे आनाज से बने व्यजन का लुफ्त उठाया। छात्र-छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि अपने भोजन में मोटे आनाज को शामिल करे। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ्य एवं पौष्टिक आहार के लिए केंद्र सरकार द्वारा अन्नश्री योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन किया। इस मिलेट्स फूड प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा रागी, सांवा, चना काकुन जैसे अन्य 26 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने बताया कि इस प्रर्दशनी का उद्देश्य देश भर में पौष्टिक आहार योजना अन्नश्री से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े  महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से हासिल की सफलता : पूनम सूद

दूसरी ओर परिसर के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति की प्रदर्शनी लगाई जिनमें कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा लगे स्टॉलों का क्रमवार अवलोकन किया। शिक्षकों ने बढ़चढ कर विभागों की उपलब्धियों को कुलाधिपति के समक्ष रखा। कुलाधिपति ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए नवाचार को बढ़ावा दे। इसका लाभ समाज के अन्य लोगों को भी मिल सके। इस प्रदर्शनी के अवलोकन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल, रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डॉ0 अनिल कुमार मिश्र, आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी रण विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर शामिल रहे।

इस अवसर पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्द शुक्ल, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 तुहिना वर्मा, प्रो0 अशेक राय, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 फर्रूख जमाल, प्रो0 मुदुला मिश्रा, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 विनोद चौधरी, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी सहित सम्बद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya