in

कांग्रेस सर्व समाज की सदैव रही हितैषी: प्रेम पाण्डेय

कांग्रेस पार्टी से लोक सभा चुनाव में की दावेदारी

अयोध्या। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आभा सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार पाण्डेय ने कहा कि कांग्रस एक मात्र पार्टी है जो सदैव सर्व समाज की हितैषी रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में वह लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक है इसके लिए अपनी दावेदारी पार्टी हाई कमान को भेज दी है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रूप से जुड़े हैं आने वाला समय कांग्रेस का है  क्योंकि वह हमेशा किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और समाज के अन्तिम व्यक्ति के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि 1992 में उन्होंने अमेठी से पेरम्बटूर तक राजीव गांधी श्रद्धांजलि पदायात्रा में भाग लिया था।  पत्रकार वार्ता के दौरान रमेश त्रिपाठी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  विकसित भारत और खुशहाल भारत के निर्माण में योगदान दें नौजवान : नवीन जिंदल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पड़ोस में पति को बुलाने गयी महिला लौटी तो गायब था तीन माह का बच्चा

छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह रिपोर्ट की उड़ी धज्जी: सूर्यकांत पाण्डेय