कीर्ति चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रतिमा का लोकार्पण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

10 लाख रुपये की लागत से नगर निगम ने स्थापित की है प्रतिमा व पार्क


अयोध्या। बीते 22 मई 2025 को नॉर्थ सिक्किम में एक ऑपरेशन के दौरान अपने अग्निवीर साथी स्टीफन सुब्बा की जान बचाने की प्रयास में वीरगति को प्राप्त हुए कीर्ति चक्र विजेता शहीद शशांक तिवारी की प्रतिमा का अनावरण समारोहपूर्वक महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार ने किया। लाला लाजपत राय वार्ड के मझवा गद्दोपुर में आरटीओ आफिस के पीछे नगर निगम ने दस लाख रुपये की लागत से पार्क का विकास कर प्रतिमा स्थापित की है।

महापौर ने कहा कि शशांक जैसे लाल के जन्म लेने पर अयोध्या को गर्व है। नगर निगम के द्वारा शहीदों की याद में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने शहीद की याद में गेट लगवाने का वादा किया। मंडलायुक्त ने कहा कि शशांक जैसे सैनिकों की याद में किया गया हर कार्य प्रेरणा दायक है। पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक ने शहादत पर विस्तार से चर्चा की।

महापौर ने मंडल के साथ पट का अनावरण कर प्रतिमा का लोकार्पण किया। इससे पूर्व शहीद के पिता श्रीजंग बहादुर तिवारी ने वैदिक रीति-रिवाज से प्रतिमा का पूजन किया। इस मौके पर शाहिद की माता नीता तिवारी भावुक हो उठी। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर डोगरा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात, साटम, मेजर गोकुल बाल्यान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संजीव कुमार, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, पूर्व उप सभापति जयनारायन सिंह रिंकू, पार्षद राम तीर्थ, दीप कुमार, अभिनव पांडेय, निखिल श्रीवास्तव, रामचंद्र निषाद, मनीष, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, सुनील शास्त्री, अभिषेक सिंह टोनू, हरिकरन सिंह, बृजेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह नाहर, विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya