क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, निशा द्वितीय व समीक्षा को मिला तृतीय स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विज्ञान पर आधारित प्रस्तुत किए गए नाटक

अयोध्या। राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज की ओर से जिले के एसएसवी इंटर कॉलेज में चल रही 52 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में तीसरे दिन गुरुवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान से संबंधित एकांकी प्रस्तुत की गई।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ.टीपी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि क्विज प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान हमेशा व्यक्ति को ऊपर की ओर ले जाता है जो श्रेष्ठता का परिचायक होता है। उन्होंने कहा कि ध्यानपूर्वक अर्जित किया गया ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता। प्रतियोगिता में 17 मंडलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आरंभ एस एस वी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुआ ।

प्रधानाचार्य डॉक्टर मणिशंकर तिवारी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में एकांकी प्रस्तुत किया जो विज्ञान और आहार के महत्व पर आधारित रही। कार्यक्रम का संचालन विवेकानन्द पाण्डेय ने किया। दो निर्णायक डॉ रविन्द्र वर्मा व विभा यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इसके पश्चात प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। जिसका संचालन वारिज नयन शर्मा ने किया। निर्णायक अरुण दुबे, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, सुरेंद्र तिवारी ने निर्णय दिया। प्रतियोगिता चार चक्र में हुई। जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया।क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि तिवारी बस्ती प्रथम, निशा कश्यप लखनऊ द्वितीय और समीक्षा सहारनपुर तृतीय विजेता घोषित हुए। इस दौरान राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की प्रोफेसर डॉ ममता द्विवेदी, मंजूषा गुप्ता, अरविंद कुमार, सुदामा प्रसाद सहित कई पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya