आईजीआरएस की नवीनतम रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में 7वां स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण का सकारात्मक परिणाम

अयोध्या। जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की नवीनतम रैंकिंग आगस्त माह में जनपद अयोध्या ने प्रदेश स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, निरंतर अनुश्रवण तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों और टीम अयोध्या की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इसी संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य करते हुए जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं तथा भविष्य में जनपद को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करें।

इसे भी पढ़े  जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल कारतूस बरामद

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya