बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय को हड़पने का प्रयास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महाविद्यालय के प्रबंधक ने भाजपा नेता प्रदीप कुमार यादव पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, महाविद्यालय भवन का नाम मिटाकर एम.एस. फार्मेसी कॉलेज की ले ली गई मान्यता

बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक बाबू लाल

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के मीरापुर डेराबीबी मोहल्ले में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय को धोखाधडी से हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।

बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय परिसर

सोमवार को बाबा सूर्यबली संतशरण दास बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक बाबू लाल ने भाजपा अयोध्या महानगर इकाई के महानगर मंत्री प्रदीप कुमार यादव पर महाविद्यालय को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया। प्रबंधक के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2020 में प्रदीप कुमार यादव, निवासी 5/1/140 बेगमपुरा, पोस्ट सदर, निकट चन्देल मन्दिर, अयोध्या को देख-रेख के लिए रखा था।

आरोपी भाजपा नेता प्रदीप कुमार यादव

आरोप है कि प्रबंधक के अन्य कार्यों से बाहर रहने का फायदा उठाकर प्रदीप कुमार यादव ने विश्वास में लेकर कई गड़बड़ियां कीं जिमसें बिजली बिल, आवास और पानी टैक्स जमा करने का अनुबंध करने के बाद भी बिल जमा नहीं किए गए और प्रबंधक की जानकारी के बिना कनेक्शन श्री मान सिंह शिक्षक प्रशिक्षण संस्था के नाम करा लिया गया।

इसके अलावां महाविद्यालय भवन का नाम मिटाकर एम0एस0 फार्मेसी कॉलेज के नाम से मान्यता ले ली गई, जिसकी जानकारी प्रबंधक को नहीं थी। साथ ही बालिका महाविद्यालय की जमीन व भवन को एल 87 कंपनी को किराए पर देकर 72000 रुपये प्रतिमाह की राशि प्रदीप कुमार यादव द्वारा अपने निजी खाते, भारतीय स्टेट बैंक, नयाघाट, अयोध्या में ली जा रही है।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए मांगे गये आवेदन

यह भी आरोप है कि महाविद्यालय को हड़पने के लिए बाबा सूर्यबली संतशरणदास बालिका महाविद्यालय समिति का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें बाबू लाल को अध्यक्ष दर्शाया गया है, लेकिन उस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। प्रबंधक ने सभी कथनों से जुड़े दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न की है। प्रबंधक बाबूलाल ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya