इच्छाराम सिंह की स्मृति दंगल का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

अयोध्या। पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज सिंह “गुड्डू“ द्वारा अपने पिता स्व. इच्छाराम सिंह की स्मृति में शाहगंज डोभियारा स्थित इच्छाराम सिंह महाविद्यालय में विराट दंगल का आयोजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा व संचालन लखनऊ कुश्ती संघ के सचिव राजेश सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा स्व.इच्छाराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ,तत्पश्चात अखाड़े में जाकर पहलवानों की जोड़ी से परिचय लेकर दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। दंगल कार्यक्रम में न केवल देश के कोने कोने से नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत किया बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से आये पहलवानों ने भी अपना जौहर दिखाया।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव-2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, संतों ने दिए अहम सुझाव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya