अयोध्या। भारत संचार निगम लिमिटेड के वैदेही नगर टेलीफोन एक्सचेंज के गोदाम में शनिवार को आग लग गयी जिसकी वजह से गोदाम में रखा लाखों के सामान जलकर राख हो गए। मौके पर तैनात पीआरडी के जवानों ने गोदाम से धुआं उठते देख कर सूचना पुलिस और अफसरों को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में रखे प्लास्टिक के वह उपकरण जले हैं जिनका उपयोग ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क के लिए प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि आग से 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
104
previous post