नगर वासियों के बकाया करों के ब्याज के माफ होने की जगी आस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर की मांग पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री ने किया वादा, छूट के साथ एक अगस्त से लागू होगी एक मुफ्त समाधान योजना

अयोध्या। बकाया गृह, जलकर एवं सीवेज कर पर ब्याज माफ होने की आस संजोए नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है। बकाया करों के ब्याज के माफ होने की आस जग गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी से  वादा किया है।  सोमवार को देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग में महापौर ने मंत्री के सामने बकाया ब्याज माफ करने का मुद्दा तार्किक ढंग से उठाया।

बताया कि प्रक्रियागत खामियों के कारण अधिकांश लोगों तक बकाया टैक्स का बिल समय से नहीं पहुंच सका। इससे भी लोगों को टैक्स जमा करने में विलंब हुआ।  उन्होंने नगर विकास मंत्री के सामने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ सभी लोगों को देने का सुझाव दिया, जिस पर मंत्री ने 50 हजार रुपये की धनराशि को घटाकर सभी बकाएदारों पर लागू करने की बात सैद्धांतिक रूप से स्वीकार की और एक अगस्त से लागू किए जाने का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़े  शक का इलाज है मनोचिकित्सा के पास : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya