-विभिन्न मांगो को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नामांकन कम होने की स्थिति में सैकड़ों शिक्षकों के अवरुद्ध वेतन की बहाली, जनगणना कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराए जाने के एवज में उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने ,भीषण गर्मी में शिक्षकों के स्वास्थ्य को देखते हुए अनावश्यक दबाव न बनाने आदि विषयों को रखते हुए इनके त्वरित समाधान की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम में अवधेश यादव जिलाध्यक्ष ने बताया वेतन ही शिक्षक की प्राणवायु है इसको रोका जाना आजीविका पर संकट डालकर संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है ऐसे शिक्षकों के अवरुद्ध वेतन को बहाल करते हुए ही वेतन निर्गत किया जाना चाहिए।
जिला मंत्री अशोक वर्मा ने बताया कि शिक्षक जब संतुष्ट रहेगा तभी बेहतर कार्य निष्पादन दे सकेगा। शिक्षकों का उत्पीड़न कदापि शिक्षक शिक्षा शिक्षार्थी के हित में नहीं है। तमाम बिना मानक के संचालित प्राइवेट विद्यालयों के खुल जाने का नकारात्मक प्रभाव सरकारी विद्यालयों के नामांकन पर भी पड़ा है। जिससे परिषदीय विद्यालयों में नामांकन प्रभावित हुआ है, उन्होंने कहा कि इतने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी हमारे शिक्षक साथी राष्ट्रीय कार्यक्रम को पूरी तन्मयता से संपादित कर रहे हैं ऐसे में उनके वेतन को अवरुद्ध करना उनके मनोबल को कम करने जैसा होगा, शिक्षकों पर अनावश्यक कोई दवाव न बनाया जाए, ज
नगणना कार्य में लगे शिक्षकों को 30 दिनों का उपार्जित अवकाश देते हुए मानवसंपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाय, जिला कोषाध्यक्ष फूल चंद सरोज ने मांग की कि ब्लॉकों पर तैनात कार्यालय के पटल सहायकों का स्पष्ट कार्य विभाजन करते हुए प्रत्येक ब्लॉक के शिक्षक ग्रुपों में लिस्ट साझा की जाय,, आज के ज्ञापन कार्यक्रम में अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष, अशोक वर्मा जिला मंत्री, फूल चंद सरोज जिला कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ मनुजेश यादव, जिला संयुक्त मंत्री अजय वर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार मौर्य,अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली, उमाशंकर ब्लॉक संयोजक सोहावल रंजीत यादव ब्लॉक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज, प्रतीक वर्मा, शिव नाथ, इंद्र भान वर्मा, दुर्गेश यादव, पंकज यादव , राम अंजोर यादव, रामप्रकाश रावत, मानवेंद्र वर्मा, रामसुरेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, डॉ मुकेश आनंद जिला उपाध्यक्ष, रीता चौहान,सुभाष वर्मा, अवधेश कुमार, जिला जीत वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी,सहित तमाम शिक्षक साथी मौजूद रहे।