आंधी-तूफान से जनहानि व विद्युत व्यवस्था को भारी नुकसान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनपद में कुल सात व्यक्तियों की हुई मौत, प्रशासन राहत व पुनर्स्थापना में जुटा

अयोध्या। जनपद बीते 29 अप्रैल 2026 एवं 30 अप्रैल 2026 को आए तेज आंधी-तूफान एवं खराब मौसम के कारण हुई क्षति का आंकलन किया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कुल 7 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई है। जिसमें सोहावल में एक व बीकापुर में 6 मृत्यु हुई है। जिला प्रशासन द्वारा दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

आंधी-तूफान के चलते विद्युत व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग के सभी खण्डों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में लगभग 1300 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों के शीघ्र प्रतिस्थापन एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विद्युत विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जनहानि के मामलों में राजस्व विभाग की टीम द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभागों को सूचना दें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya