अवध विवि में हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में सिफ्सा लखनऊ एवं एनएचएम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत स्थापित क्यू क्लब में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित यादव और डॉ राजकुमार ने लगभग 55 छात्र छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के हड्डी से संबंधित समस्या का परीक्षण किया।

जांच के दौरान 20 पर्सेंट लोगों में घुटना, कमर दर्द और हड्डी से संबंधित समस्या पाई। डॉ वर्मा ने बताया कि अस्थि रोग मानव हड्डी को प्रभावित करने वाली कोई भी बीमारी या चोट होती है। अस्थि रोग या हड्डियों के रोग और चोटें मानव कंकाल प्रणाली की असमानताओं के प्रमुख कारण हैं हालांकि शारीरिक चोट फ्रैक्चर का कारण बनती है। यह चोट बीमारी का रूप लेती है और इंसान पर हावी हो जाती है। इस शिविर का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, डॉ राज कुमार वर्मा एवं डॉ मोहित यादव द्वारा किया गया।

शिविर का संचालन स्वतंत्र त्रिपाठी ने किया। इस शिविर में डॉ0 प्रभात सिंह, पल्लव पांडे, सीमा तिवारी, शालिनी सिंह, विवेक सिंह, संध्या सिंह अंकुर वर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक वर्मा, आदित्य सिंह, संतोष कौशल, जफर सलमान, आशीष वर्मा, विशाल, संजय मिश्रा, अंजली भारती, शीतल, प्रज्ञा तिवारी, अरुणा, कुमारी अनुष्का, आकांक्षा, साक्षी माथुर, समृद्धि सिंह, अनुपमा, कुसुम वर्मा, पिंकी यादव, रुचि यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya