उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष चुने गए इं. हरीनाथ यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक वर्मा व सचिव संतोष कुमार वर्मा चुने गए

अयोध्या। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अयोध्या का मंडल अधिवेशन बुधवार को साकेत सदन ने संपन्न हुआ। अध्यक्षता हरीनाथ यादव एवं संचालन एसके वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एचएन मिश्रा जबकि विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री नृपेंद्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के घटक संघ के समस्त डिप्लोमा अभियंता उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने विभागीय समस्याओं, 4200 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ-साथ अंत में कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार ने नामांकन उपरांत अध्यक्ष पद पर इंजीनियर हरीनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा, सचिव संतोष कुमार वर्मा सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

हमेशा कर्मचारियों की हित की लड़ाई लडूंगा : हरीनाथ यादव


-अध्यक्ष हरीनाथ यादव ने कहा कि मैं हमेशा कर्मचारियों की हित की लड़ाई लडूंगा। कर्मचारियों की जितनी भी विभागीय समस्याएं मैं उसको अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का काम करूंगा। इस कार्यक्रम में इंजीनियर पीके राय, इंजीनियर सत्येंद्र त्रिपाठी, इंजीनियर राम अनुज मौर्य, इंजीनियर गिरिजेश कुमार, इंजीनियर ओपी, यादव इंजीनियर, शीबा खानम, इंजीनियर अमित यादव, इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर परमेश्वर राम, अनुराग गुप्ता, राम जी गुप्ता, सच्चिदानंद गुप्ता,इंजीनियर स्निग्धा कुशवाहा शामिल रहे और अपने विचार रखें।

इसे भी पढ़े  अवध इंटरनेशनल स्कूल में मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya